19 अगस्त 2015 - 13:43
ईरान ने दिया एक बार फिर इराक़ के समर्थन पर बल।

ईरान के विदेशमंत्री ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुक़ाबले में एक बार फिर इराकी राष्ट्र और सरकार के व्यापक समर्थन पर बल दिया है।

ईरान के विदेशमंत्री ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुक़ाबले में एक बार फिर इराकी राष्ट्र और सरकार के व्यापक समर्थन पर बल दिया है।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को तेहरान में इराक़ की उच्च इस्लामी क्रांति परिषद के अध्यक्ष सैयद अम्मार हकीम से भेंट में कहा कि तेहरान बग़दाद के साथ संबंधों में विस्तार को अपनी प्राथमिकताओं में समझता है और आईएसआईएल से मुक़ाबले में वह इराक़ी सरकार का समर्थन करता है।
ईरान के विदेशमंत्री ने अपनी हालिया लेबनान और सीरिया यात्रा के परिणामों की ओर संकेत करते हुए स्पष्ट किया कि इन देशों की यात्रा के दौरान सीरिया और इराक़ संकटों के समाधान के बारे में विचार- विमर्श किया गया।
इसी तरह विदेशमंत्री ने अपनी मास्को यात्रा के परिणामों की ओर भी संकेत किया और कहा कि मोस्को और तेहरान ने सीरियाई जनता की इच्छाओं के सम्मान के परिप्रेक्ष्य में राजनीतिक और तार्किक ढंग से सीरिया संकट के समाधान के बारे में विचारों का आदान -प्रदान किया।
इराक़ की उच्च इस्लामी क्रांति परिषद के अध्यक्ष अम्मार हकीम ने भी इस भेंट में कहा कि इराक़ी वरिष्ठतम धर्मगुरूओं के दिशा-निर्देशन के परिप्रेक्ष्य में आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुक़ाबला कर रहे हैं।